ब्रेकिंग: सीतापुर के सीडीओ बने जिले के नये डीएम

0
222

फर्रुखाबाद: योगी सरकार ने बुधवार को सपा सरकार में लाये गये जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु का तबादला कर दिया गया है उनके जगह पर सीतापुर के सीडीओ रविन्द्र कुमार को जिलाधिकारी बनाया गया है|

[adrotate banner="3"]

प्रकाश बिंदु ने बीते 26 अगस्त को ही जिले का कार्यभार ग्रहण किया था| इसके बाद उन्होंने लगभग 6 महीने सपा के शासनकाल में कार्य किया| वह लगातार योगी सरकार बनने के बाद जिले के बीजेपी नेताओ के रडार पर थे| बुधवार को योगी सरकार के द्वारा जारी सूची में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु का तबादला कर दिया गया| उन्हें परिवहन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है|

उनकी जगह पर सीतापुर के सीडीओ रविन्द्र कुमार को फर्रुखाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है|

[adrotate banner="2"]