ब्रेकिंग न्यूज़:शीशम के पेड़ पर दो दिन से लटक रही लाश

0
100

laasफर्रुखाबाद: बरेली इटावा हाइवे पर शीशम के पेड़ पर लाश लटकी होने की सूचना पर क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी| लेकिन किसी ने अधेड़ की लाश की पहचान नहीं कर पायी| लाश से बदबू आ रही थी जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश कम से कम 2 दिन से लटक रही है|
राजेपुर थाना क्षेत्र के इटावा बरेली मार्ग पर स्थित ग्राम चाचूपुर के ठीक दूसरी तरफ शीशम के पेड़ से एक 45 वर्षीय अधेड़ की लाश लटक रही थी| लाश के ठीक नीचे उसकी दोनों चप्पलें रखी हुईं थी| ffaansi 3फांसी पर झूल रहा अधेड़ का शव स्लेटी कलर की पेंट और सफ़ेद रंग की शैर्ट पहने हुए था| शव के दोनों हाथ की हथेली व उँगलियाँ बुरी तरह काली थी| वहीँ जिस सफ़ेद रंग के अंगोछे से फांसी लगाई गयी थी वह बहुत ही छोटा सा प्रतीत हो रहा था और गले में महज एक मामूली सा फंदा लगाया गया था| शव के पैरों में मिटटी लगी थी जबकि पास उतारी गयीं चप्पले बुरी तरह से साफ़ थी|
संदिग्ध परिस्थितियों में लटक रही लाश की पहचान नहीं हो सकी| मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर को दी| पुलिस अधीक्षक ने राजेपुर थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया| इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर कानूनी कार्यवाही शुरु कर दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]