ट्रक और बाइक की भिडंत में दो किशोरों की दर्दनाक मौत

0
134

mautफर्रुखाबाद: बाइक पर स्वर होकर अपने घर आ रहे दो किशोरों को ग्राम महरूपुर सहजू के निकट तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे बाइक सवार किशोरों की मौत हो गयी| दोनों को लोहिया अस्पताल पहुँचाया गया| जहाँ चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि की| शवों का पंचनामा भरके रात में ही पोस्मार्टम कराने की तैयारी चल रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बुढ़नामऊ निवासी नीरज कटियार का 15 वर्षीय पुत्र अमन कटियार याकूतगंज स्थित अपनी परचूनी की दुकान से बापस लौट रहा था उसकी बाइक पर ग्राम कुटरा निवासी दिनेश बाथम का 12 बर्षीय पुत्र टिंकी भी बैठा था| दिनेश बाथम की जिलाजेल चौराहे पर मिठाई की दुकान है| बाइक जब याकूतगंज मार्ग पर ग्राम महरूपुर सहजू के निकट पहुंची तो तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों की मौत हो गयी|
दोनों शवों को लोहिया अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया और मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दी गयी| सूचना पर पहले नीरज कटियार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ समय बात दिनेश बाथम के पहुँचने पर कोहराम मच गया| बसपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह कटियार परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे| पंचनामा भरने के लिए फतेहगढ़ कोतवाली से दरोगा मिर्ज़ा सदरे आलम बेग को भेजा गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]