ब्रेकिंग: लुईस का नामांकन से इंकार, किया उस्ताद का खुला विरोध

0
135

फर्रुखाबाद: सपा कांग्रेस गठबंधन के बाद आखिर सदर सीट पर कांग्रेस से चुनाव लड़ने का दावा करने वाली लुईस खुर्शीद अब बैक फुट पर आ गयी है| उन्होंने जेएनआई को बताया कि अब वह गठबंधन के सदर सीट को छोड़कर अन्य सभी प्रत्याशियों की चुनाव में मदद करेंगी| यह वयान उनके राजनितिक सलाहकार फरीद चुगताई ने देर शाम जेएनआई को उपलब्ध कराया है|

[adrotate banner="3"]

लुईस ने मिडिया को दी गयी जानकारी में कहा है कि उन्हें सदर सीट से सपा कांग्रेस गठबंधन में टिकट मिलने की पूरी सम्भावना थी| इसका प्रबल कारण था की पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की साफ़ सुथरी छवि और अखिलेश यादव का यूपी में नई सियासी विरासत पर इस बार दागी लोगो को दर किनार रखना| इस पर उन्होंने अंसारी बंधुओ और अतीक अहमद कि की टिकट काटकर यूपी को सीधा संदेश भी दिया| उन्होंने कहा था कि अब अखिलेश के नये कुनबे में अपराध और अपराधी का कोई स्थान नही है|

पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद की तरफ से जारी वयान में सदर विधायक व सपा प्रत्याशी पर तीखा हमला किया गया| जिसमे कहा गया अखिलेश यादव के कुनबे के दो वरिष्ठ रहनुमाओ ने फर्रुखाबाद पर जातिय दिलचस्पी के खातिर दागी विजय सिंह के मोह में सपा को दरकिनार कर गठबंधन का चेहरा बना डाला| इस लिये वह सदर सीट को छोड़कर तीनो सीटो पर गठबंधन की मदद करेगी|

[adrotate banner="2"]