ब्रेकिंग: दीवाली पर पुताई कर रहे छात्र की करंट से मौत

0
131

फर्रुखाबाद: बुआ के घर दीवाली पर पुताई करने आये छात्र की करंट लगने से हालत गम्भीर हो गयी| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा उसको मृत घोषित कर दिया गया|

[adrotate banner="3"]

थाना नवाबगंज के मंझना निवासी 18 वर्षीय पटुआ पुत्र अबधेश वाल्मीकि शहर कोतवाली के मदारबाडी काली देवी मंदिर के निकट निवासी बुआ सोनी पत्नी मुकेश के घर दीवाली पर घर की पुताई करवाने के लिये आया था| मंगवार को वह पुताई कर रहा था तभी अचानक वह करंट लगने से गम्भीर हो गया बुआ सोनी व फूफा मुकेश अपने अन्य परिजनों के साथ उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे|

जंहा डॉ० प्रदीप सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया| उनकी मौत के बाद परिजनों को सूचना दी गयी| खबर लिखे जाने तक परिजन लोहिया अस्पताल नही पंहुचे थे|

[adrotate banner="2"]