दीवाली पर दीवाला: सराफा दुकान से 25 किलो चांदी,आधा किलो सोना व पांच लाख नकद साफ

0
100

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) दीवाली पर चोरों ने पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल कर रख दी|जिसके चलते चोरो ने बीती रात सराफा दुकान से 25 किलो चांदी,आधा किलो सोना व् पांच लाख नकद साफ कर दिये | सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरटटा निवासी राजकिशोर उर्फ़ सोनी गुप्ता की राजेपुर कस्बे में अनमोल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है राजकिशोर ने बताया कि वह सोमबार की शाम को 7 बजे दुकान बंद कर कहर चले गये| मंगलवार को 9 बजे वह दुकान खोलने पंहुचे|जब राजकिशोर ने जब दुकान का शटर खोला तो उसके होश उड़ गये| दुकान के अंदर अलमारी टूटी पड़ी थी| सामान इधर-उध्रर बिखरा पड़ा था| उसने घटना की सूचना पुलिस को दी| कुछ देर बाद दरोगा राशिद अख्तर फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| जाँच में पता चला की चोर दुकान के ऊपर बनी दूसरी मंजिल के पीछे लगे लोहे के जंगले को तोड़कर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया| दुकानदार ने पुलिस को बताया कि लगभग पांच लाख नकद, 25 किलो चांदी 500 ग्राम सोना, व तीन लाख के गिरमी रखे हुये जेबरात चोरी हो गये| पुलिस को घटना से कुछ दूरी पर एक खेत में तीन पाजेब पड़ी मिली|

घटना से लगभग 500 मीटर दूर ही थाना है व 100 मीटर दूर पिकेट की तैनाती है| उसके बाद भी चोरी की इतनी बड़ी घटना हो जाना सबाल खड़े करती है| पुलिस की सक्रियता पर| फिल्ड यूनिट ने भी मौके पर जाकर नमूने लिये| कुछ देर बाद ही एसपी मोहित गुप्ता भी मौके पर पंहुचे| उन्होंने घटना को लेकर पुलिस कर्मियों की जमकर क्लास लगा दी| सराफा व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस से मुकदमा दर्ज कर लिया|
एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि पुलिस को जल्द से जल्द घटना क खुलासा करने के निर्देश दिये गये है| पुलिस कार्यवाही कर रही है|

[adrotate banner="2"]