अपडेट जारी: फर्रुखाबाद में हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप

0
192

फर्रुखाबाद: सोमवार को तड़के नगर में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हैंड ग्रेनेट को अपने कब्जे में ले लिया। पुुुलिस  जांच कर रही है।थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बजरिया मैदान डॉ० प्रमोद सक्सेना के घर पास खड़े एक नीम के पेड़ के नीचे स्थानीय लोगों ने हैंड ग्रेनेड को पड़ा हुआ देखा। हैंड ग्रेनेड देखकर लोगों के होश उड़ गए देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पुलिस को दी गई है सूचना मिलने पर बजरिया से चौकी से दरोगा जेपी शर्मा ने पहुंचकर हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा को भी दी गई पुलिस अब इस जांच पड़ताल में जुटी है कि आखिर शहर के बीचों-बीच हैंड ग्रेनेड कहां से आया और पुलिस उसे नष्ट करने की व्यवस्था कर रही । सीओसिटी मन्नी लाल गौड़,सीओ अवनीश कुमार और सेना के अफसर पँहुचे। लगभग 12 बजे सेना पँहुची और जांच पड़ताल शुरू की। बम बीबीगंज चौकी के पीछे रखा गया।
जिसके बाद सेना ने जांच शुरू की।  जांच के बाद बाल्टी में बम रखकर सेना अपनी जिप्सी से ले गयी। सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक भी साथ गये। उसे निष्क्रिय किया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह बम पुराना है। जंग लगा हुआ है। जांच करायी जा रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]