ब्राह्मणों को संस्कारों से जुड़े रहनें की नसीहत

0
140

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) ब्राह्मण एकता मच के बैनर तले आयोजित हुए कार्यक्रम में समाज को संस्कारों से जुड़े रहनें की नसीहत दी गयी| अध्यक्षता प्रधान भगवानपुर श्रीराम शंकर मिश्रा नें की|
ग्राम शुकरुल्लापुर में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे श्याम बिहारी तिवारी नें समाज को एक जुट रहनें का अवाहन किया| समाज के कमजोर वर्ग की पारस्परिक मदद करनें के लिए प्रेरित किया| मुख्य अतिथि नें कहा कि वह यूपी, बिहार झारखंड आदि प्रदेशों में ब्राह्मण समाज को एक जुट करनें का प्रयास कर रहें हैं| विशिष्ट अतिथि के रुप में पंहुचे दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज नें कहा कि ब्राह्मण समाज को कुमार्ग पर ना चलके सुमार्ग पर चलना चाहिए| उन्होंने समझाया गुरु व माता-पिता का सम्मान करने वाले को हर जगह सम्मान मिलता है। ब्राह्मण विद्वान, निडर, स्वाभिमान, निर्भीक होता है, जो अकेला चलकर ही समाज को नई दिशा देने का काम करता है। उन्होंने समाज के युवाओं से भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रधान दुष्यंत दीक्षित,प्रधान प्रभाकर पाण्डेय, प्रधान विकास तिवारी, प्रधान अनुपम दीक्षित, प्रधान अमन अवस्थी आदि रहे|
दुर्वाषा ऋषि आश्रम में हुआ भंडारा व कम्बल वितरण
पांचाल घाट दुर्वाषा ऋषि आश्रम में प्रथम मिश्रा के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया | जिसमे संतों को भोजन करानें के बाद उन्हें कम्बल का वितरण भी किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]