छुटपुट बारिश और तेज हवा से गिरा तापमान,आज भी बारिश की संभावना

0
263

डेस्क:पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में रविवार को हल्की वर्षा हुई। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक रिमझिम वर्षा हुई। इस दौरान तेज हवा भी बहती रही। अचानक बदले मौसम से कई जगहों पर अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को बारिश के बाद भी बहुत अधिक ठंड महसूस नहीं हुई।मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को भी हल्की वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव में आने की वजह से मौसम में इस तरह का बदलाव हुआ है। मंगलवार से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]