बोर्ड परीक्षा: गृह विज्ञान की छात्रा को थमाया गणित का परचा और मुहैया कराई नक़ल

0
102

Anjli Yadav Farrukhabadफर्रुखाबाद: स्व्यंभू प्रमोशन का पद लिखकर अपनी सेखी बघारने वाले प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक से बोर्ड परीक्षा नहीं सम्भाली जा रही है| कहीं अंग्रेजी माध्यमो वालो छात्रो को हिंदी माध्यम का परचा दे दिया गया तो ट्रांसलेशन करके हल निकाल दिया गया| मगर जिस छात्रा ने साल भर गृह विज्ञानं पढ़ा उसे परीक्षा के समय गणित का परचा थमा दिया गया इतना ही नहीं उस छात्रा की समस्या का हल भी गैरकानूनी ढंग से निकाला गया| छात्रा ने बताया कि उसे कुछ समय बाद उसे एक अन्य छात्रा के साथ बैठा कर परीक्षा दिलाई गई| यानि की उस छात्रा को प्रशासन ने अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए नक़ल कराई|
[bannergarden id=”17″]
रखा बालिका इंटर कॉलेज में सिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजलि यादव को गुरूवार को होम साइंस का पेपर देना था| मगर जब वो परीक्षा केंद्र में पहुची तो उसे गणित का पेपर दिया गया| वो चकराई और उसने कक्ष निरीक्षक से शिकायत की| इसके बाद हल्ला मचा गुल्ला मचा| मगर उसी केंद्र पर अंग्रेजी माध्यम बच्चो को हिंदी माध्यम का परचा दिया गया था| उसे ट्रांसलेशन किया गया उसके बाद अंजलि यादव की समस्या हल की गयी| अंजलि यादव ने जेएनआई को बताया कि लगभग एक घंटे बाद उसे एक अन्य छात्रा के साथ बैठा कर उसका पेपर देख कर परचा देने दिया गया| इस तरह से उसे एक तरीके से नक़ल उपलब्ध करा कर केंद्र व्यवस्थापक ने पल्ला झाड़ा| छात्रा अब डर रही है कि कहीं वो फेल न हो जाए|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]
क्या खूब बोर्ड परीक्षा हो रही है| क्या खूब अफसर है उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में| और क्या खूब है इस प्रदेश के शिक्षा सम्भाले नेता जो माइक पर छाती ठोक कर बोल रहे है कि हमने शिक्षा मुफ्त कर दी| शिक्षा कितनी दी इस पर बोलती बंद है| चुनाव और परीक्षा का मौसम है| बच्चो की परीक्षा के बाद नेताओ की परीक्षा होनी है| परियरत्न और जागरूकता का दौर है, ऐसे में जनता मतदान (परीक्षा) के दिन इन नेताओ का परचा बदल दे तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी|[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]