बोर्ड परीक्षा देकर लौट रही छात्राओ को दूध टैंकर ने रौंदा

0
85

Accidentफर्रुखाबाद: हाईस्कूल परीक्षा देकर घर लौट रहीं तीन छात्राएं राजेपुर पेट्रोलपंप के निकट तेज रफ्तार दूध लदी बोलेरो की टक्कर से घायल हो गई। घायल छात्राओं को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”17″]
थाना अमृतपुर के गांव ताजपुर निवासी घनश्याम की पुत्री पूनम देवी, चंद्रपाल की पुत्री रिंकी तथा तौफीक की मढ़ैया निवासी राजेंद्र सिंह राजपूत की पुत्री ललिता महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर में हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर वापस जा रही थीं। राजेपुर पेट्रोल पंप के निकट अमृतपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के दुकानदारों ने बोलेरो चालक को पकड़कर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बोलेरो कब्जे में लेकर चालक को थाने ले आई। छात्राओं को राजेपुर सीएचसी से एम्बुलेंस से भेजकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राजेपुर मनीष यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]