दरोगा ने रिश्वत न देने पर युवक को सरे बाजार लात घूसो से पीटा

0
85

Farrukhabad Policeफर्रुखाबाद: समाजवादी सरकार में यही होगा भाई पुलिस सुनेगी नही बस धूनेगी| यह कहना था सड़क पर उस नजारे को देख रहे लोगो को जब दरोगा एक युवक को महज इस वजह से पिट रहा था कि उसने दरोगा को रिश्वत देने से मना कर दिया| देखने वालो ने सपा सरकार की कानून कायदों पर जम कर सवाल उठाये| मगर बेचारा युवक तो अपनी इज्जत से हाथ धो बैठा|

[adrotate banner="3"]

दरअसल लाल दरवाजे पर शहर कोतवाली के दरोगा मुकेश वाहन चेकिंग कर रहा था, उसी दौरान मोहल्ला खडीयाई निवासी युवक ललित अपनी बाईक से गुजरा तभी पुलिस ने उसकी बाईक रोका | ललित का आरोप है की उसने गाड़ी के सरे कागज भी दिखा दिये उसके बाद भी दरोगा मुकेश चालान करने की धमकी देने लगा ना करने की के बदले 500रूपए की रिश्वत मागी जव उसने पैसे देने से मना कर दिया तो दरोगा ने गुस्से में आकर ललित के साथ गाली गलौज करने लगा| अपमानित ललित दरोगा के खिलाफ टेम्पो के सामने लेट गया जिस पर दरोगा जी अपना अपा खो बैठे और सड़क पर ही युवक की पिटाई शुरू कर दी | और जब इतने से भी पेट नही भरा तो दरोगा साहव ने युवक को वी सड़क पर गिरा दिया और फिर पीटना शुरू कर दिया |जैसे भी हो युवक बड़े मुश्किल से युवक जन बचाकर वह से भाग सका| [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]