बैंक मेनेजर रेप के आरोप में गिरफ्तार

0
115

RAP PEEDITफर्रुखाबाद: नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी बैंक मेनेजर पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है| लगभग 50 वर्षीय महिला छिबरामऊ जनपद कन्नौज की रहने वाली है| कोतवाली फर्रुखाबाद में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी बैंक मेनेजर को हिरासत में ले लिया गया है|

[adrotate banner="3"]

ग्रेसीगंज छिबरामऊ जनपद कन्नौज की पीड़ित महिला ने कोतवाली फर्रुखाबाद में पत्र दिया है कि सात साल पहले उसने बैंक से कर्ज लिया था| 50 हजार लोन के बदले 30 हजार का लोन चुकता कर दिया| 7 साल पहले आरोपी बैंक मेनेजर नरेन्द्र सिंह उस समय छिबरामऊ स्टेट बैंक में तैनात थे| उसके तभी से जान पहचान हो गयी थी| महिला ने आरोप लगाया है कि कल बैंक मेनेजर ने उसे बुलाया कि घर चली आओ लोन चुकती मैं कर दूंगा| महिला के मुताबिक कल रात वो कन्नौज से फर्रुखाबाद आई और आवास विकास में बैंक मेनेजर के घर पर गयी| वहां उसका बलात्कार हो गया|

[bannergarden id=”8″]
ब्लैकमेलिंग कर रही महिला- मेनेजर
वहीँ आरोपी बैंक मेनेजर नरेन्द्र सिंह ने बताया कि गुप्ता परिवार की उस महिला से जान पहचान 7 साल पहले हुई थी जब वो छिबरामऊ में तैनात थे| वो उसकी मदद करते रहे है और उनके सम्बन्ध भी रहे है| मगर अब वो ब्लैकमेल करने पर उतर आई है| महिला के पति का कई साल पहले स्वर्गवास हो चुका है| उसकी एक बेटी की शादी भी हो चुकी है| वो उसकी आर्थिक मदद भी करते रहे है| मगर आज सुबह उसने 1 लाख रुपये देने की मांग रखते हुए धमकी देना शुरू कर दिया कि अगर 1 लाख रुपये नहीं मिले तो कोतवाली में बलात्कार की रिपोर्ट लिखा दूँगी| नरेन्द्र के मुताबिक उन्होंने भी इसे हलके में लिया और कह दिया जाओ कर दो मुकदमा| सुबह नरेन्द्र बैंक जाने के लिए घर से बाहर निकले ही थे कि पुलिस उन्हें पकड़ कोतवाली ले गयी| कोतवाली में पैसे की मांग पूरा होने के लिए पंचायत का भी प्रयास हुआ|

[bannergarden id=”11″]
सवाल ये है कि महिला छिबरामऊ से सिर्फ एक फोन पर क्यों फर्रुखाबाद चली आई| बैंक मेनेजर के घर अकेले रात में क्यों गयी? तहरीर के मुताबिक ये जानते हुए कि लोन चुकाने के लिए पैसे देने की बात के बदले बैंक मेनेजर घर बुला रहा है, उसकी नियत ठीक नहीं होगी, फिर भी वो चली गयी| कई सवाल है जिसके जबाब पुलिस को तलाशने है|
RAP-TAHREER

[adrotate banner="2"]