‘अखिलेश की जगह मैं होता तो 15 दिन में सुधर जाता यूपी’

0
131

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर अखिलेश की जगह मैं होता तो 15 दिन में ही यूपी की कानून व्यवस्था सुधर जाती।

[adrotate banner="3"]

पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने बिहार में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल खोल के तारीफ की। उन्होंने नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।
Mulayam
सपा मुखिया ने कानून व्यवस्था पर एक बार फिर अखिलेश की खिंचाई की। मुलायम ने कहा कि अखिलेश यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं कर पाए हैं। अगर अखिलेश की जगह मैं होता तो 15 दिन में ही प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधर जाती।

गौरतलब है कि इससे पहले मुलायम सिंह ने आडवाणी की तारीफ करते हुए अखिलेश को कानून व्यवस्था में सुधार करने की नसीहत दी थी। मुलायम ने कहा था कि आडवाणी कभी झूठ नहीं बोलते। अखिलेश यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार करो।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]