पट्टे की शिकायत करने पर प्रधान ने ग्रामीण को गोली मारी

0
133

FARRUKHABAD : प्रधान ने आखिर ग्रामीण पर अपनी दबंगई दिखा ही दी। उसे शिकायत करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। ग्रामीण ने प्रधान के नाजायज पट्टों को लेकर शिकायत की। जिससे प्रधान के कई अवैध पट्टे निरस्त हो गये। गुस्साये प्रधान ने मौका देखकर ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

घटना थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम दनियापुर की है। जहां सुरजीत पुत्र पृथ्वीराज ने गांव के ही प्रधान रनबीर के खिलाफ शिकायत की थी कि रनबीर कई अवैध पट्टे अपने व अपने समर्थकों के नाम कराये हुए है। जिस पर जांच के आदेश हुए तो तीन पट्टे निरस्त हो गये और कुछ निरस्त होने की कगार पर हैं। जिससे प्रधान काफी आक्रोषित था। गुरुवार प्रातः सुरजीत जब शौच के लिए खेतों से गया था उसी दौरान प्रधान रनबीर ने मौका देखकर उसे गोली मार दी और फरार हो गया। घायल सुरजीत को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]