बैंक की भीड़ पर लाठीचार्ज में सिपाही निलंबित

0
136

uppफर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक में पुराने 500 व 1000 रुपये के नोट बदलने को लेकर 15 नवंबर को लगी ग्राहकों की भीड़ में पुलिस कर्मियों ने लाठी-चार्ज कर दिया था। सोशल मीडिया में मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच कराई। जांच में सिपाही कमल सिंह व रिक्रूट धीरज दोषी पाए गए।

[adrotate banner="3"]

एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि सिपाही कमल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जबकि रिक्रूट धीरज के खिलाफ कार्रवाई के लिए फिरोजाबाद के एसपी को लिखा गया है। रिक्रूट धीरज फिरोजाबाद से यहां ट्रेनिग पर आया है।

[adrotate banner="2"]