बैंको में आदेश तो पंहुचा लेकिन अर्थं नही

0
120

anil-bhdauriyashadiफर्रुखाबाद: नोट बंदी को आज 15 दिन हो गये लेकिन परेशानी लगभग पहले की तरह ही है| सबसे जादा दिक्कत आज भी विवाह और शादी के खर्च को लेकर आ रही है| बैंके लोगो को पैसा ना होने की बात कहकर टरका रही है| जिससे जनता में त्राहि-त्राहि मची है| जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है|

[adrotate banner="3"]

जिस समय मोदी ने नोट बंदी की घोषणा की वह समय विवाह और शादियों का दौर का था जिससे लाख प्रयास के बाद भी समस्या जनता को हो रही है| जिसके चलते पीएम मोदी का फरमान भी बेअसर हो गया है| विवाह वाले परिवारों को पैसे के नाम पर अधिकतर जगह ठेंगा ही दिखाया जा रहा है| जिससे आम जनता को अभी 15 दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक कोई सहूलियत नही मिली|

राजेपुर: क्षेत्र की तो संजय पुत्र तुलाराम की बारात की बारात 13 दिसम्बर को कानपुर जानी है| वह ग्रामीण बैंक आर्यावर्त की राजेपुर शाखा के वही रंजना पुत्री उदयवीर के हाथ 9 दिसम्बर को पीले होने है| लेकिन बैंक का एक सप्ताह से केबल चक्कर काट रहे है| जिसके चलते उनके जगन में केबल यह चिंता है कि विवाह कैसे होगा| वही राजेपुर निवासी निशा गुप्ता पुत्री रमेश गुप्ता का भी विवाह 8 दिसम्बर को है| उनका कहना है कि विवाह की तैयारी करे या बैंको के चक्कर काटे बैंक आदेश होने के बाद भी भुगतान यह कहकर नही दे रही ही उसके पास अभी पैसा ही नही है| जबकि विवाह का खर्च लाखो में है|

जहानगंज: क्षेत्र के ग्राम मूसाखिरिया निवासी कामिनी का विवाह आज ही बारात आयी लेकिन पैसे बैंक ने नही दिये| परिजन चिंता में है और आक्रोशित भी की आखिर उनका पैसा समय पर काम नही आ सका| जिससे उनके परिजनों और आस-पास वालो में आक्रोश है|

वही शहर कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबन्धक अनिल भदौरिया ने बताया कि एसबीआई से अभी उन्हें पैसा उपलब्ध ही नही हो रहा है| जो दस-दस की गड्डी उन्हें मिली है उनमे भी कई में नोट कम निकल रहे है| आरबीआई का निर्देश उन्हें मोबाइल पर प्राप्त हो गया है| लेकिन विवाह के लिये उन्हें एक साथ 2.50 लाख रूपये देने के लिये अभी तक भुगतान उपलब्ध नही हुआ है| वह केबल 2000 हज़ार रुपये ही दे पा रहे है|

[adrotate banner="2"]