फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बेमौसम बरसात तथा ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही जनजीवन भी प्रभावित है। रविवार को सुबह बारिश तथा ओले गिरने से मौसम अचानक बदल गया है। बारिश के साथ ओले गिरने से गेंहू, सरसों तथा आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
रविवार सुबह बारिश के साथ कई जगह पर ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं, सरसो, अरहर, चना, अलसी के फसल की बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। तेज बारिश से ही ठंडा मौसम रहा। ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। रविवार को सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसान के माथे पर चिंता की लकीरें साफ़ नजर आयीं| बिन मौसम की बरसात से अन्नदाता काफी मायूस हैं।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


