फर्रुखाबाद:(संकिसा संवाददाता) 86वें बौद्ध महोत्सव संकिसा में रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाग लिया। बाल्मीकि जयंती के अवसर पर उन्होंने धम्मालोको बौद्ध विहार परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और परिक्रमा कर श्रद्धा व्यक्त की।कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, जिला पंचायत प्रशासक मोनिका यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष hवर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। संख्या में बौद्ध अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने भी महोत्सव में सहभागिता की।संकिसा प्राचीन बौद्ध तीर्थस्थल है। बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए इसका विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है।यहां आयोजित बौद्ध महोत्सव में देश-विदेश से अनुयायी पहुंचते हैं। महोत्सव धार्मिक परंपराओं और बौद्ध संस्कृति से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। आयोजन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मुस्तैद रहे। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर नजर रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
बुद्ध महोत्सव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिया भाग
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



