फर्रुखाबाद: जनपद मुख्यालय फतेहगढ़ के मुख्य चौराहे पर जहां लगभग हर समय पुलिस कर्मी आते जाने वाहनों से वसूली के लिये हर समय तैनात रहते हैं, वही से मंगलवार दोपहर एक सैनिक की पत्नी से लुटेरे 30 हजार रुपये से भरा झोला छीनकर भाग गये।
[adrotate banner="3"]
महरूपुर खार निवासी सैनिक रामवीर की पत्नी देवी मंगलवार को फतेहगढ़ चौराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से तीस हजार रुपये निकाल वाहर निकली थी। उसका पति रामवीर भी साथ था। देवी अपने पति रामवीर को आज ही मिलिट्री हास्पिटल से डिस्चार्ज कराकर लाई थी। दोनो पति पत्नी चौराहे के निकट खड़े टैंपो का इंतिजार कर रहे थे, इसी दौरान अज्ञात लुटेरे देवी के हाथ से नोटों से भरा झोला छीन कर भाग गये। देवी की तहरीर पर फतेह्रगढ़ कोतवाली में धारा 379 (चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
[adrotate banner="2"]


