वर्ष का सबसे लंबा दिन मंगलवार, 21 जून का है। क्योंकि भारत सहित भू-मध्य रेखा के उत्तर में पडने वाले देशों में कर्क संक्रांति (समर सालस्टिस) का प्रभाव रहेगा।
पंचांग में संक्रांति के तौर पर दर्ज इस दिन पृथ्वी का अक्षीय झुकाव सूर्य की ओर अधिकतम होने पर दिन की अवधि बढ जाती है।
सौरमंडल और खगोल संबंधी विषयों पर काम कर रही संस्था “स्पेस” के अध्यक्ष सीबी देवगन ने बताया कर्क संक्रांति के समय पर सूरज की ओर पृथ्वी अपनी धुरी पर 23 डिग्री और 26 मिनट तक झुकी रहती है, जो कि इसके झुकाव की अधिकतम सीमा है. यह एक ऎसी खगोलीय घटना है जो साल में दो बार घटित होती है, जिससे सूर्य अपने उत्तर और दक्षिण में दूरस्थ स्थिति तक पहुंच जाता है। ऎसा होने पर उत्तरी गोलार्ध में दिन सबसे लंबा और दक्षिणी गोलार्ध में दिन सबसे छोटा होता है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


