फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के नगला केवल गांव में शुक्रवार को बीमारी से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, नगला केवल निवासी 56 वर्षीय कमला देवी पत्नी जदुवीर सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे उन्होंने अपने घर के बरामदे में दीवार में लगी कील से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गई हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।
बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



