बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

0
108

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीमारी से परेशान अधेड़ ने नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मौके जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जीरागौर निवासी मृतक 45 वर्षीय मो० उस्मान पुत्र मकसूद के पुत्र सलमान ने बताया कि पिता का लखनऊ से दिल और दिमाग का इलाज चल रहा था| बीते दिनों लॉक डाउन होंने एक चलते उनकी दवा खत्म हो गयी और वह दवा लेनें नही जा पाये| जिससे वह काफी परेशान हो गये थे|
सलमान ने बताया कि पिता सुबह लगभग 9 बजे घर से निकल गये| 12 बजे उन्हें सूचना मिली की पिता का शव गाँव के ही निकट एक नीम के पेड़ में फांसी पर लटका है| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| मृतक की पत्नी सलमा बेगम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दारोग शिशुपाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]