घर व दुकान से नकदी व सामान चोरी

0
135

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद/राजेपुर) बीती रात चोरों ने शमसाबाद में दुकान में नकब लगाकर और राजेपुर में घर के ताले तोड़कर नकदी व सामान साफ़ कर दिया| पुलिस अब केबल लाठी पटक रही  है|
थाना राजेपुर क्षेत्र  के ग्राम चित्रकूट निवासी ने सुखदेव पुत्र बालकराम ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने कहा है कि वह रक्षाबंधन के दिन अपनी पत्नी के साथ ससुराल चला गया| वह वापस नही आया था| बीती रात चोरों ने उसके अम्बरपुर तिराहे के निकट बने घर के ताले तोड़कर घर के भीतर रखे 20 हजार रूपये और जेबरात आदि चोरी कर ले गये| पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच में जुट गयी है|
थाना शमसाबाद क्षेत्र में गोदाम रोड के पास शाहिद मंसूरी की मोबाइल टेलीकॉम की दुकान है| बीती रात वह दुकान बंद कर घर चले गये| बीती रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे दीवार से नकब लगाकर हजारों के मोबाइल चोरी कर ले गए। शाहिद ने पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है जांच की जा रही है।

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]