बीजेपी हटाने को कांग्रेस के साथ खड़ी हो सकती प्रसपा:सुन्दर लाल

0
133

फर्रुखाबाद:प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ता सम्मेलन में आये प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया की केंद्र की राजनिति से बीजेपी को हटाना ही लक्ष्य है| इसके लिए कांग्रेस से गठबंधन की बात चल रही है| जल्द इस पर फैसला आ जायेगा|
नगर के मसेनी मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी अन्य दलों को डराने का काम कर ही है| लेकिन बीजेपी की जुमलेबाजी से अब कोई डरने वाला नही है| उन्होंने कहा की प्रसपा का लक्ष्य है देश से बीजेपी को साफ़ करना| इसके लिए गठबंधन भी होगा| कांग्रेस से इस सम्बन्ध में बात चल रही है| कांग्रेस की स्थिति पहले से देश में बदली है| उन्होंने कहा गठबंधन से ही प्रधानमन्त्री पद का प्रत्याशी भी निकलेगा|
उन्होंने सपा के विषय भी तीखे हमले किये|उन्होंने कहा कि सपा ने बसपा के सामने अपने गुटने टेक दिए| सपा ने पीएम के प्रत्याशी के रूप में मायावती को मान लिया है| सपा अपने पुराने वादे को भूल गयी|पहले मुलायम सिंह यादव को पीएम बनाने की बात सपा करती थी| लेकिन गठबंधन के आगे मुलायम सिंह को नही बल्कि मायावती को पीएम सपा बना रही है| उन्होंने कहा की प्रसपा मैनपुरी से चुनाव नही लड़ेगी| क्योंकि यह सीट मुलायम सिंह यादव के लिए प्रसपा ने छोड़ी है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र यादव,प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता,महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर,प्रदीप यादव,नीलम सिंह,राजपाल कश्यप आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]