बीएसपी ने पालिका चुनाव के लिये बनायी अलग से कमेटी

0
118

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी ने अपनी नई कमेटी की घोषणा कर दी| इसके साथ ही साथ पालिका चुनाव को देखते हुये बीएसपी सुप्रीमो के निर्देश पर मुनकाद अली सांसद (राज्य सभा) ने पालिका चुनाव में सह और मात के खेल के लिये नगर पालिका की कमेटी का गठन किया है| जो पालिका चुनाव में अपनी अहम भूमिका अदा करेगी|

[adrotate banner="3"]

मुनकाद अली प्रभारी पश्चिमी उतर प्रदेश ने जिला कमेटी में जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, जिला उपाध्यक्ष पद पर जंगाली लाल वाथम की जगह जहागीर मंसूरी, जिला महासचिव दुर्गा प्रसाद की जगह पर सुदेश पाल, जिला सचिव के पद पर मो० ताहिर खां की जगह अरविन्द वाथम व जिला कोषाध्यक्ष कौशल शाक्य की जगह मोहित शुक्ला को मनोनीत किया है|

वही विधानसभा कायमगंज में अध्यक्ष पद परसुरेन्द्र राजपूत की जगह कौशल शाक्य, विधानसभा महासचिव सुरजीत सिंह दिवाकर व कोषाध्यक्ष हासिम मंसूरी को बनाया गया है| अमृत विधान सभा में अध्यक्ष पद पर राजकुमार गौतम, महासचिव राम किशन कश्यप व कोषाध्यक्ष पद पर संजय दीक्षित को मनोनीत किया है| सदर विधानसभा में अध्यक्ष नरेन्द्र जाटव, महासचिव अब्दुल रहमान, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील चौहान व भोजपुर विधान सभा में अध्यक्ष पद के लिये रामनरेश गौतम व महासचिव अरविन्द बाथम व कोषाध्यक्ष के लिये अनंत सिंह राठौर को जगह मिली है|

बीएसपी ने इस बार पालिका पर कब्जा करने की रणनीति बनाई है| इसके लिये माया ने अपनी सेना भी तैयार की है| बीएसपी नगर पालिका कमेटी के नाम से बने समूह में अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, उपाध्याक्ष अफरोज आलम, सचिव लोकेन्द्र शाक्य व कोषाध्यक्ष पद पर राजेश दिवाकर को जगह मिली है| जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया कि बसपा वार्ड स्तर तक अपने प्रत्याशी लगायेगी|

[adrotate banner="2"]