लोहिया अस्पताल के सीएमएस व कर्मचारी नेता भिड़े

0
127

फर्रुखाबाद : जनपद एटा के गांव बलीपुर डंडबारा निवासी मनोज कुमार व कोतवाली अलीगंज के गांव नगला मोक्ष दुबई असद निवासी जनेश्वर फार्मासिस्ट के प्रशिक्षण के लिए लोहिया अस्पताल आए थे| लेकिन सीएमएस बीबी पुष्कर ने इंकार कर दिया | जिसको लेकर पंहुचे फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के दबाब बनाने के बाद योगदान किया गया|

[adrotate banner="3"]

योगदान ना करने की सूचना मिलने पर एसोसिएशन अध्यक्ष सीएस यादव, मंत्री जितेंद्र व अन्य पदाधिकारी सीएमएस बीबी पुष्कर के पास पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों को योगदान कराने के लिए शिफारिश की। इस पर सीएमएस ने एक शासनादेश दिखाकर कर्मचारी नेताओं को टालने का प्रयास किया। इस पर कर्मचारी नेताओं ने भी सीएमएस को शासनादेश की प्रति दिखाई। जिस पर गर्मा-गर्मी हो गयी| दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। बाद में कर्मचारी नेताओं का दबाव बढ़ने पर सीएमएस को योगदान कराना पड़ा।

[adrotate banner="2"]