बीएड अवैध वसूली का दंश- गरीब मेघावी छात्र ने लगाई फांसी

0
130

फर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद)|| आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में अवैध फीस वसूली के चलते निरस्त हुई परीक्षा से अवसाद में आये छात्र ने आर्थिक तंगी के चलते मंगलवार सुबह फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिये शव को सुपुर्दे ख़ाक कर दिया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम करथिया निवासी समीद खां के २३ वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैसल ने सुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा गले में डाल अपनी देह लीला समाप्त कर दी| मृतक के पिता समीद खां ने बताया कि फैसल आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में बीएड का छात्र था| परीक्षा निरस्त हो जाने से अवसाद में रहने लगा था| अभी मोहम्दाबाद में अरविन्द स्मारक हाई स्कूल में पढाता था व टीईटी कि तैयारी कर रहा था|

उन्होंने बताया कि अवसाद व आर्थिक तंगी के चलते ही फैसल ने सुबह घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली| परिजनों ने पुलिस को बिना कोई सूचना दिये ही शव को सुपुर्दे ख़ाक कर दिया|

[adrotate banner="2"]