फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) ‘बा’ विद्यालय में अब बालिकाओं के लिए हास्टल बनाये जाने की तैयारी नें जोड़ पकड़ लिया है| जिसके चलते एसडीएम नें आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
उपजिलाधिकारी अमृतपुर बिजेन्द्र सिंह नें गांधी स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका का निरीक्षण किया| उन्होंने पहले से बने जर्जर आयुर्वेद अस्पताल के भवन को ध्वस्त करके एवं बा स्कूल कि कुछ भूमि को मिलाकर 1400 सौ वर्ग मीटर में बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय निर्माण कराने के निर्देश दिये|
जिससे अब यदि सब ठीक ठाक रहा तो आने वाले समय में बालिकाओं के रहने की बेहतर व्यवस्था हो जायेगी | तहसीलदार प्रदीप कुमार, लेखपाल रावेंद्र आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


