बालू पर उकेरी मोदी की आकृति

0
137

bjp-modi-klakrtiफर्रुखाबाद: फ़तेहगढ़ के बरगदिया घाट पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने रेत पर पीएम मोदी की कलाकृति उकेरी| जिसे बनाने में कई घंटे का समय लग गया| कलाकृति अपने आप में एक संदेश देश वासियों को दे रही थी|

[adrotate banner="3"]

भाजयुमो जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी बरगदिया घाट पर एकत्रित हुये| उन्होंने भारत के मानचित्र को बनाकर उसके निकट ही पीएम मोदी का चित्र भी रेत पर उकेरा| पीएम के चित्र को एक पाइप थमाया गया था| जिससे नये नोटों की बौछार निकल कर देश के काले धन को साफ कर रही थी|

इस दौरान शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि एक तरफ फौजी देश की रक्षा के लिये सीमा पर डटे रहते है तो क्या हम सब कुछ घंटे देश में हो रहे बदलाब के लिये लाइन में भी नही लग सकते| इस दौरान नगर उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, अमन गुप्ता, रिशु दीक्षित, सनी दिवाकर आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]