बालू खनन में अवैध वसूली करने वाले माफियाओं पर मुकदमा दर्ज

0
150

कमालगंज (फर्रुखाबाद): बीते दिन सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे से पत्र के माध्यम से बालू खनन पर हो रही वसूली रोक लगाने की मांग की थी। आज क्षेत्र के बालू खनन माफियाओं के विरुद्व कमालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

[adrotate banner="3"]

बालू खनन अवैध वसूली को लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अंसार हुसैन पुत्र घसीटे निवासी ग्राम गौसपुर ने राजेश गुप्ता, रामकुमार यादव पुत्र लंकुश यादव व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बालू की ट्रैक्टर ट्राली रोक कर ड्राइवर से 1200 रुपये वसूल कर लिये जाने का थाना कमालगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। । ड्राइवर ने फोन से सूचना दी तो अंसार हुसैन मौके पर पहुंचे। तो नाजायज असलहों से धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। गालीगलौज कर लाठीडन्डों से मारपीट की।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

[adrotate banner="2"]