फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित क्रासिंग के पास बघार की तरफ से आ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से
जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सुनील कुमार पुत्र राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
[adrotate banner="3"]
सुनील कुमार ने बताया कि वह कायमगंज के ग्राम बरझाला का निवासी है और वह अपनी यामहा क्रक्स बाइक संख्या यूपी 76एफ 1691 से वापस कायमगंज की तरफ जा रहा था। तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रक सख्ंया यूपी84/सी9368 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को घेरकर खड़ा करवा लिया व ड्राइवर को पकड़ कर मारपीट कर दी।
ट्रक बीच सड़क पर खड़े होने से बाईपास मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे मामला सुलझाया।
[adrotate banner="2"]


