बारातियों पर छज्जा गिरने से दो दर्जन घायल, एक की मौत

0
113

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम जरारी में बैण्ड बाजों के साथ चढ़ रही बारात को देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ के बजन से अचानक छत का छज्जा भरभराकर गिर गया। जिससे एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी व लगभग दो दर्जन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये।

[adrotate banner="3"]

mahilayen[bannergarden id=”8″]
ग्राम जरारी में रविवार को हशनूर पुत्र मंसूर की बारात गांव के ही शहनूर के यहां जा रही थी। बैण्ड बाजे के साथ निकल रही बारात को महिलायें व बच्चे छज्जे पर खड़े होकर देख रहे थे। तभी रफीक पुत्र औसाफ के छज्जे पर खड़े होकर कुछ बच्चे बैण्ड बाजे का लुत्फ उठा रहे थे। छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। जिससे नीचे खड़े लगभग डेढ़ दर्जन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये। छज्जे से गिरकर मारिया पुत्री खुशनूर की मौके पर ही मौत हो गयी।

[bannergarden id=”11″]

घायल उजमा 12 वर्ष, नाजरीन 17 वर्ष, चंदा 18, जुवैद 14, तनवीर 18, सुहेल 16, आरिफ 10, सनी 16, कैशर 17, सुनहरा 14, नूर आलम 25 वर्ष , मिस्कीन 42, शैब 20, policeफातमा 10, रूबी 8, आविद 16, रिजवाना 18, आशमी 35, महरोज 14, सोनी 12, शकील 10 को अस्पताल ले जाने के लिए समाजवादी एम्बुलेंस को फोन किया गया। लेकिन एम्बुलेंस समय से न पहुंचने पर लोगों को प्राइवेट वाहनों से अस्पताल पहुंचा दिया गया। कुछ घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ambulenceतीन घंटे देरी से पहुंची एम्बुलेंस

समाजवादी पार्टी के विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के ग्राम जरारी में ही समाजवादी एम्बुलेंस घटना होने के तीन घंटा देरी से पहुंची। जिससे लोग इस व्यवस्था को भी कोसते नजर आये।

[adrotate banner="2"]