जन जागरण मंच की वर्षगांठ पर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

0
169

फर्रुखाबाद: जन जागरण मंच की स्थापना की वर्षगांठ एवं नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हेतु आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि डा0 ब्रह्मदत्त अवस्थी ने कहा कि जागरण उसका किया जाता है जो अस्तित्व में होता है। अतः समाज के उन लोगों का जागरण एवं राष्ट्र हेतु समर्पित होने का भाव जगाना है जो वास्तव में अपने को भारत का सपूत मानते हैं।

[adrotate banner="3"]

janjagran manch[bannergarden id=”8″] नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा कंचन ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने में सफल होगी। अपने अध्यक्षीय भाषण में भी अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने संस्था को अपना आशीर्वाद एवं सहयोग देने का वचन दिया और समाज के सम्भ्रांत जनों से सहयोग करने का आह्वान किया।

संरक्षक सीवी तिवारी ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महामंत्री हर्ष दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया एवं अध्यक्ष अनुभव सारस्वत ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कन्हैयालाल शर्मा ने किया।

इस दौरान एच सी पाठक, सुरेन्द्र पाण्डेय, दीपक रंजन सक्सेना, स्वदेश दीक्षित, राजेश हजेला, आशीष दीक्षित, रामप्रकाश तिवारी, मिथलेश दीक्षित, सुरेश यादव, अभिक कटियार, विपिन पाल अग्निहोत्री, रजत सक्सेना, नितिन त्रिवेदी, सौरभ दीक्षित, विद्या प्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनुभव सारस्वत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र, शशांक तिवारी, महामंत्री मणिकांत राजपूत, गोविंद शुक्ला, कोषाध्यक्ष – राहुल वर्मा, संगठन मंत्री आशीष कश्यप, सह संगठन मंत्री सचिन वर्मा, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बाजपेई, सह मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, शिवम वर्मा को बनाया गया है।

[adrotate banner="2"]