बाढ़ प्रभावित जिठौली में जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि सचिन यादव ने बांटी राहत सामग्री

0
23

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राजेपुर-शमशाबाद क्षेत्र को बाढ़ से स्थायी निजात दिलाने पर जोर, पांचाल घाट से ढाईघाट तक तटबंध निर्माण की परियोजना जल्द शुरू कराने की मांगराजेपुर। विधानसभा अमृतपुर के विकासखंड राजेपुर में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि सचिन यादव ने क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने ग्राम जिठौली पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।इस दौरान सचिन यादव ने कहा कि विकासखंड राजेपुर का यह क्षेत्र वर्षों से बाढ़ जैसी गंभीर आपदा की मार झेलता आ रहा है। हर वर्ष गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद क्षेत्र के तमाम गांवों में पानी पहुंच जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन, भोजन, पशुओं के चारे और फसलों सहित तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत केवल बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाने की नहीं, बल्कि इस समस्या का स्थायी समाधान तलाशने की है। हम लोगों का प्रयास है कि विकासखंड राजेपुर और शमशाबाद के लोगों के लिए यह बाढ़ की आपदा झेलने का अंतिम वर्ष हो। क्षेत्रवासियों को हर वर्ष होने वाली परेशानी से स्थायी रूप से राहत दिलाने के लिए तटबंध निर्माण की परियोजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जाना जरूरी है।पांचाल घाट से ढाईघाट तक तटबंध की परियोजना: सचिन यादव ने कहा कि बारिश का दौर समाप्त होने के बाद गंगा नदी के दोनों ओर पांचाल घाट से ढाईघाट तक तटबंध निर्माण की परियोजना को सरकार से स्वीकृति मिलने के उपरांत जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाना चाहिए। मजबूत तटबंध बनने से बाढ़ के दौरान राजेपुर और शमशाबाद क्षेत्र के लोगों को होने वाली समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। बाढ़ के कारण ग्रामीणों के घरों के साथ-साथ खेती और पशुपालन पर भी असर पड़ता है। ऐसे में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था क्षेत्र की बड़ी आवश्यकता है। तटबंध परियोजना पूरी होने से आने वाले वर्षों में बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं और ग्रामीणों की पीड़ा से उन्हें निजात दिलाने में मदद मिलेगी। जिठौली में राहत सामग्री वितरण के दौरान बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने सचिन यादव के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ के इस संकट में प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए प्रयास जारी रहेंगे। साथ ही बाढ़ से स्थायी सुरक्षा के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी पैरवी की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]