बाइक से गिरीं माँ-बेटी,महिला की मौत

0
149

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बाइक सबार महिला की सड़क पर गिरनें से 
गंभीर रूप से जख्मी हो गयी| उसे सीएचसी में उपचार हेतु लाया गया| जहाँ महिला को मृत घोषित कर दिया गया|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम नगला रघोल निवासी 22 वर्षीय वन्दना अपने पति किशनपाल और एक वर्ष की पुत्री कनक के साथ शमसाबाद से तेरवीं संस्कार में शामिल होकर लौट रही थी| तभी अचानक महरूपुर बीजल के निकट अचानक वन्दना सड़क पर अपनी पुत्री के साथ गिर गयी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसे परिजन सीएचसी कमालगंज लेकर पंहुचे| जहाँ वन्दना को डॉ० विकास पटेल नें मृत घोषित कर दिया| जबकि उसकी पुत्री कनक बाल बाल बच गयी|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]