बांदा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

rape-305लखनऊ : बांदा के कालिंजर क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची को बंधक बनाकर एक युवक के दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।
[bannergarden id=”8″]
आए दिन इस प्रकार की दुष्कर्म की घटनाओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। अभी अलीगढ़ में दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हो सका था कि एक नई घटना ने दस्तक दे दी।
[bannergarden id=”11″]
बांदा जिले के कालिंजर क्षेत्र के आज सुबह छह वर्ष की की एक मासूम बच्ची से एक युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल बच्ची को उसके माता पिता के पास सुरक्षित पहुंचा दिया गया।