बहादुर पवन को अपने मंच पर सम्मानित करे सरकार

0
181

फर्रुखाबाद: बीते दिनों कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रेक के टूटे होने पर ट्रेन को अपनी टीशर्ट दिखाकर रोंकने वाले बहादुर पवन कुमार को बड़े मंच पर सम्मानित किये जाने की मांग उठाई गयी है| इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौपा गया है|

[adrotate banner="3"]

अखिल भारतीय युवा जन सेवा संस्थान के पदाधिकारी शुक्रवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मिले और ज्ञापन सौपा| उन्होंने बीते 7 सितम्बर को श्यामनगर रेलवे क्रासिंग के निकट ग्राम भोपतपट्टी के पीछे टूटी रेलवे ट्रेक देख ट्रेन को अपनी लाल टीशर्ट से रोक हजारो लोगो को मौत के मुंह से बचाने वाले पवन कुमार को प्रदेश सरकार अपने मंच पर सम्मानित करे|

इस दौरान मोहित गुप्ता, रजत कटियार, अमन पाल, विशाल शुक्ला, सुनील सिंह, हिमांशु राजपूत, आकाश वर्मा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]