अघोषित विधुत कटौती से उग्र हुआ युवा व्यापार मंडल

0
132

फर्रुखाबाद: नगर में अघोषित विधुत कटौती होने से आक्रोशित युवा नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा और विधुत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की|

[adrotate banner="3"]

संगठन के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पंहुचे और ज्ञापन सौपा| उन्होंने कहा कि नगर में शासन द्वारा विधुत की 24 घंटे सप्लाई के निर्देश है| उसके बाद भी नगर में 16 घंटे विधुत आपूर्ति की जा रही है| रात्रि 9 बजे से कभी साथी 12 बजे व कभी रात्रि में 1 बजे सप्लाई काट दी जाती है| विधुत ना आने से व्यापारी वर्ग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है| अँधेरे का फायदा उठाकर लूट, चोरी की घटनाओ में इजाफा हो रहा है | वही संगठन ने फीडर आरएमआर जेई विनोद कनौजिया को तत्काल हटाये जाने की मांग की है|

संगठन ने आरोप लगाया कि जेई बीते 2 वर्ष से यंहा तैनात है और जमकर भ्रष्टाचार कर रहा है| फर्जी एफआईआर की धमकी देकर 5000 हजार से लेकर 15 हजार तक की बसूली भी करता है| संगठन ने जेई को तत्काल हटाये जाने की मांग की| इस दौरान सुजीत कश्यप, नितिन वर्मा, फारुख हसीन, अंजू, आरिफ खान आदि रहे|

[adrotate banner="2"]