बहन के घर आये युवक सहित दो की डूबने से मौत

0
150

फर्रुखाबाद:( राजेपुर/नगर प्रतिनिधि) गंगा और रामगंगा में अलग-अलग हुई घटनाओं में डूबने से दो की मौत हो गयी| जिससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खंडौली निवासी 22 वर्षीय भोले पुत्र छबिनाथ बीते दिन अपनी मबेशियों को रामगंगा पार करा रहा था |उसी दौरान वह रामगंगा में डूब गया| गुरुवार को उसका शव ग्राम निसबी के निकट बरामद हुआ|शव रामगंगा में मिलने से उसकी पत्नी मालती आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

बहन के घर आये युवक की गंगा में डूबने से मौत

जनपद माढे फूंक भिंड निवासी 24 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र देवेन्द्र भदौरिया फतेहगढ़ सेना में तैनात अपने बहनोई के घर बहन से राखी बांधने के लिए आया था| रक्षाबंधन के दिन ही उसकी गंगा में डूबने से मौत हो गयी| परिजन शव लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे | उनका रो -रो कर बुरा हाल्हो गया|

[adrotate banner="2"]