बस से उतर रही महिला को दिन दहाड़े बाइक सवारों ने लूटा

0
115

luteraFARRUKHABAD : थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम फतनपुर निवासी कमलेश पाल पत्नी कुंवरपाल को उस समय तीन अज्ञात डिस्कवर बाइक सवारों ने लूट लिया, जब महिला बस से उतर कर अपने घर जा रही थी। हालांकि पुलिस ने मामले के सम्बंध में मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।

[adrotate banner="3"]

कमलेश पाल शनिवार प्रातः बस द्वारा अपने गांव से नबावगंज बैंक आफ इण्डिया पैसे निकालने आयी थी। जहां से उसने 25 हजार रुपये निकाले और बाजार का काम निबटाने के बाद बस द्वारा वापस जा रही थी। जैसे ही वह अपने गांव के निकट बस से उतरी उसी दौरान बाइक से आ रहे तीन अज्ञात बाइक सवारों ने महिला से हाथ से झोला लूट लिया और फरार हो गये।

[bannergarden id=”8″]

घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष नबावगंज राघवन सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वैसे इस सम्बंध में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

[adrotate banner="2"]