कल निकलेगी भोले बाबा कमेटी की शोभायात्रा

0
192

jay bhole baba commettyFARRUKHABAD : महाशिवरात्रि के उपलक्ष में जय भोलेबाबा कमेटी ने शोभायात्रा निकालने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को सायं पांच बजे से शोभायात्रा बढ़पुर मंदिर से लेकर पन्डा बाग मंदिर पहुंचेगी।

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले ने बताया कि शिवरात्रि पर निकलने वाली शोभायात्रा को इस बार और भी भव्य बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। शोभायात्रा बढ़पुर से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होकर लालगेट, घुमना, चौक, रेलवे रोड होते हुए पन्डाबाग पहुंचेगी। बढ़पुर मंदिर में ही शोभायात्रा से पूर्व भगवान शंकर इत्यादि स्वरूपों की पूजा अर्चना भी की जायेगी।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप दुबे, महामंत्री अमन गुप्ता, दर्शन शर्मा, दीपक गुप्ता, दीपक सक्सेना, रिंकू त्रिवेदी, सिद्ध गोपाल वर्मा, राज कुमार मिश्रा, राजेश मिश्रा, मनोज दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]