बस पलटने से 6 लोगों की मौत 10 घायल

0
234

औरैया। औरैया जिले में शुक्रवार को एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई जबिक 10 अन्य घायल हो गए।

[adrotate banner="3"]

हादसा बिधुना थाना क्षेत्र में हुआ। सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रति होकर सड़क किनारे पलट गई। बस बिधुना से कसनी कस्बे के लिए जा रही थी।

स्थानीय थाना प्रभारी रहीमुद्दीन खान ने संवाददाताओं को बताया कि मरने वालों में दो स्कूली छात्र, दो छात्राएं, एक महिला व एक पुरुष शामिल हैं। खान ने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के शिकार हुए लोग औरैया के अलग-अलग गावों के निवासी हैं।

उन्होंने कहा कि हादसे में बस चालक की लापरवाही प्रतीत हो रही है। फिलहाल वह फरार है। उसकी तलाश जारी है।

[adrotate banner="2"]