बस एवं कार की भिड़ंत में बसपा नेता व डाककर्मी सहित पांच लोग घायल

0
130

फर्रुखाबाद: रविवार सुबह बरेली हाईवे पर रोडवेज बस एवं कार की भिड़ंत में बसपा नेता व डाककर्मी सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

शहर क्षेत्र के आवास विकास निवासी बसपा कायस्थ भाईचारा कमेटी के जोनल कोआर्डीनेटर शरद श्रीवास्तव व उनकी पत्नी श्रुति श्रीवास्तव, डाककर्मी शैलेंद्र यादव व उनकी पत्नी मीना यादव कार से बरेली में पढ़ रहे अपने बच्चे आर्यन श्रीवास्तव व अनिकेत यादव से मिलने जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे अल्लागंज व जलालाबाद के बीच बरेली हाईवे पर गोरा गांव के निकट रोडवेज बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गयीं।

बस की टक्कर इतनी तेज थी कि इंडिका कार करीब बीस मीटर दूर जाकर बिजली के पोल से टकरा गयी। दुर्घटना में कार चालक, बसपा नेता व डाक कर्मी सहित पांच लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नर्सिग होम में लाया गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।

[adrotate banner="2"]