भृष्टाचार की शिकायत पर प्रधान ने पिटवाकर पुलिस को सौपा

0
158

फर्रुखाबाद (नवाबगंज): नवबागंज के ग्रमा मौज मुल्ला में सेवानिवृत लेखपाल की पत्नी ने बसपा के बूथ सचिव पर छेड़छाड़ व चेन लूट लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर थाने में बैठा लिया है। आरोपी अनिल कुमार ने बताय कि वह ग्राम प्रधान के विरुद्ध भृष्टाचार की शिकायतें कर चुका है। इसी रंजिश में पहले मुझे घेर कर  पीटा व बाद में पुलिस की मिली भगत से मेरं ऊपर झूठा मुकदमा लिखवाया है।

[adrotate banner="3"]

ग्राम मौजमुल्ला निवासी सेवानिवृत लेखपाल रामसनेही की पत्नी प्रेमा देवी 50  ने सोमवार को दोपहर दो बजे छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर गले में पड़ी सोने की चेन लूट कर भाग जाने की तहरीर थाना नवाबगंज मे दी हे। घटना की सूचना देने ग्राम प्रधान सरोज कुमारी लगभग एक दर्जन महिलाओं को साथ लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आनन फानन में आरोपी अनिल कुमार पुत्र पुरुषोत्तम 32 को गिरफ्तार कर लिया है। अनिल कुमार विरुद्ध धारा 452,354,323,504,506 आईपीसी में एफआईआर दर्ज कर ली गयी हे।

अनिल कुमार पाल ने बताया कि उसने ग्राम प्रधान के भृष्टाचार के विरुद्ध अभियान चला रखा है। इसी रंजिश में ग्राम प्रधान सरोज कुमारी ने साजिश के तहत मेंरे ऊपर यह इल्जाम लगवाया है। सोमवार को वह गांव में आया था कि ग्राम प्रधान ने योजनाबद्ध ढंग से पहले मुझे घेर कर महिलाओं की मदद से मारा पीटा व बाद में पुलिस की मिली भगत से मेरे ऊपर झूठा मुकदमा लिखा दिया है।

[adrotate banner="2"]