बनने से पूर्व ही लीक को गया स्वर्गधाम पर बना सोखपिट

0
116

फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने स्वर्गधाम पांचालघाट पर कराये गये कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गंदगी मिली तो कड़ी नाराजगी व्यक्त कर साफ़-सफाई के निर्देश दिये|
गुरुवार को डीएम नें निरीक्षण के दौरान स्वर्गधाम पर गंदगी देखी तो उन्होंने पंचायती राज अधिकारी अमित त्यागी और प्रधान जमील अहमद की क्लास लगा दी| उन्होंने बेहतर तरह से साफ-सफाई के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ पांचाल घाट पर नियमति सफाई करने के निर्देश भी दिये|
डीएम को पता चला कि पानी के निस्तारण हेतु सोखपिट बनवाया गया था परन्तु लीक हो गया है| जिस पर तत्काल चेक कर सोखपिट को ठीक कराने के निर्देश दिए। पांचालघाट पर लगी लोहे की जाली को पूरी तरह से बन्द कराने के निर्देश दिए। एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार, विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]