बच्चों ने बनाए मिट्टी के गणेश, गमले में करेंगे विसर्जन

0
244

फर्रुखाबाद: गणेश महोत्सव के चलते छात्रा नें गमले की मिट्टी के गणेश बनाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है। इसके साथ ही छात्रा का कहना है कि गमले में ही उसका विसर्जन करेगी| छात्रा के द्वारा तैयार किये गये गणेश आस-पास चर्चा का विषय बने है|
नगर क्षेत्र से लगे ग्राम सातनपुर निवासी धर्मेंन्द्र दुबे की पुत्री प्रगति दुबे जेएन दुबे मेमोरियल स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है| छात्रा ने अपनी बहन जाग्रति के साथ मिलकर गमले की मिट्टी से गणेश की छोटी से मूर्ति तैयार की है| पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प भी लिया। दरअसल मूर्ति में कैमिकल युक्त रंगो का करयोग ना करने प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर उसे सजाया गया है|
छात्रा प्रगति नें बताया कि गणेश महोत्सव की समाप्ति मूर्ति को घर के गमले में ही विसर्जन करेगी| जिससे गंगा जल को शुद्ध रखने का संदेश जायेगा|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]