बघार नाला में डूबकर दलित किशोर की मौत

0
147

फर्रुखाबाद: साथियों के साथ गए किशोर जीतू की बघार नाला में नहाते समय डूबने से मौत हो गई| घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी|

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पचपुखरा निवासी मोतीलाल जाटव का १८ वर्षीय पुत्र जीतू अपने साथियों प्रमोद, अच्छे लाल, अरविन्द, नन्हेलाल के साथ गाँव के नजदीक बघार नाला पर नहाने गया| जीतू का अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया| उसके अन्य तीन साथी भी गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे| किसी तरह हाँथ-पैर चलाकर वह तीनो बहार निकल आये लेकिन जीतू पानी में डूब गया|

बघार पुल के ऊपर खड़े लोगों ने यह द्रश्य देख शोर मचाया तभी आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए| लोगों ने जीतू के शव की काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न लगा| लोगों को शव ढूँढते देख रायपुर गाँव का युवक सुभाष भी नाले में कूद गया| काफी प्रयास के बाद सुभाष ने जीतू के शव को बाहर निकाला| उसके दोस्त पहले ही घटना स्थल से भाग चुके थे| जीतू के शव को देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|

[adrotate banner="2"]