फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। धीरपुर निवासी सरोजनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर मकान के पीछे से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की लर, एक जोड़ी सोने के झाले, सोने की अंगूठी, एक सुई-धागा, सात जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की कटोरी, चांदी की चम्मच तथा 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़िता ने अन्य सामान चोरी होने की भी बात कही है।सरोजनी देवी के अनुसार उनकी बहू और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में सो रहे थे। दोनों मकानों के बीच करीब 100 मीटर की दूरी है। सुबह करीब चार बजे वह भैंस को चारा डालने के लिए दूसरे मकान से अपने घर पहुंचीं, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घर में सामान बिखरा देखकर उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मालिक ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बक्से का ताला तोड़कर जेवरात व 20 हजार की नकदी चोरी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


