ईवीएम वेयरहाउस खोला और बंद किया गया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे

0
311

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत ईवीएम के सुरक्षित भंडारण और निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहगढ़ स्थित ईवीएम वेयरहाउस को 17 सितंबर को प्रथम स्तर की जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया के लिए खोला गया। पूरी कार्रवाई वीडियोग्राफी की निगरानी में संपन्न होने के बाद वेयरहाउस को नियमानुसार बंद कर दिया गया। वेयरहाउस खोलने और बंद करने के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें समाजवादी पार्टी से चन्द्रपाल सिंह यादव व सुभाष चन्द्र शाक्य, सीपीआई(एम) से सुनील कुमार कटियार, अपना दल (एस) से आयुष गुप्ता व प्रियम पाल, आम आदमी पार्टी से अचल प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी से मुकेश कुमार गुप्ता, बहुजन समाज पार्टी से रामभरोसे गौतम तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वरुण त्रिपाठी शामिल रहे।निर्वाचन आयोग के अनुसार ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तर की जांच चुनाव से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाती है। यह जांच अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होती है। ईवीएम वेयरहाउस को खोलने और बंद करने की प्रक्रिया वीडियोग्राफी के तहत किए जाने का भी प्रावधान है। निर्वाचन आयोग के ईवीएम मैनुअल में ईवीएम के भंडारण, आवागमन, एफएलसी तथा वेयरहाउस खोलने-बंद करने से संबंधित प्रक्रियाएं निर्धारित हैं। जिला स्तर पर संबंधित अभिलेख और कार्यवाही का रिकॉर्ड भी रखने का प्रावधान है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]